सिमुलतला विद्यालय में एडमिशन चाहिए तो 15 से करें अप्लाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 11 अक्टूबर 2018

सिमुलतला विद्यालय में एडमिशन चाहिए तो 15 से करें अप्लाई

न्यूज़ डेस्क (गुड्डू कुमार) : बिहार में सर्वाधिक सफल रिजल्ट देने वाले सीएम नीतीश कुमार के ड्रीम स्कूल सिमुलतला आवासीय विद्यालय में छठी कक्षा में एडमिशन के लिए एप्लीकेशन और एंट्रेंस एग्जाम का शिड्यूल बुधवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी किया गया। समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि सत्र 2019-20 के लिए छठी कक्षा में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर से प्रारंभ हो जाएगी। प्रारंभिक एंट्रेंस एग्जाम बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में 3 दिसंबर की दोपहर 1 बजे से शाम 3:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 30 दिसंबर है। इसके लिए पटना के विभिन्न स्कूलों में केंद्र बनाए जाएंगे।

Responsive Advertisement