अलीगंज : आंगनबाड़ी सेविकाओं ने निकाली प्रभात फेरी, लोगों को किया जागरूक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 28 सितंबर 2018

अलीगंज : आंगनबाड़ी सेविकाओं ने निकाली प्रभात फेरी, लोगों को किया जागरूक


[अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह]

पोषण माह की सफलता व लोगों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से बाल विकास परियोजना कार्यालय से बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी बिंदु की अध्यक्षता में आँगनबाड़ी सेविकाओ के द्वारा शुक्रवार को प्रभातफेरी निकाली गयी। सीडीपीओ कुमारी बिंदु ने बताया जब बच्चों को भोजन पुष्ट व स्वस्थ होगे तभी बच्चे कुपोषण से मुक्त होंगे।सबसे पहले बच्चों को माता की दुध जरूरी है।उसके बाद विटामिन युक्त भोजन समय व क्षमता अनुसार दी जानी चाहिए।प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामरतन सिंह ने बताया कि पोषण माह को लेकर एक महीना से पोषण दिवस कार्यक्रम आयोजित कर लोगों के बीच कुपोषण से मुक्त होने के लिए बच्चों को किस प्रकार भोजन दी जानी चाहिए।महिलाएँ जानकारी के अभाव में सही भोजन समय पर नही मिलने के कारण कुपोषण का शिकार हो जाते हैं। प्रभात फेरी अलीगंज बाजार होते बीआरसी मैदान तक जागरूक सलोगन से नारा लगाती हुई पूरे बाजार का भ्रमण किया गया।
मौके पर बीसीएम संतोष सिंह,महिला सुपरवाईजर अर्चना कुमारी,विशाखा कुमारी सहित सैकड़ों आगनबाडी सेविका -सहायिका व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Responsive Advertisement