गिद्धौर : मुफ्त कराटे प्रशिक्षण में बच्चे सिख रहे हैं आत्मरक्षा के गुर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 24 सितंबर 2018

गिद्धौर : मुफ्त कराटे प्रशिक्षण में बच्चे सिख रहे हैं आत्मरक्षा के गुर

[गिद्धौर | अभिषेक कुमार झा]

वर्तमान परिदृश्य में समाज का जो माहौल है, उसे देखते हुए किशोरों को आत्मरक्षा के लिए कराटे की कला में निपुण होना बेहद जरूरी है। निपुणता के गुण और नौनिहालों को और भी सशक्त बनाने के लिए गिद्धौर के पतसंडा पंचायत अंतर्गत 3 नं. रोड स्थित 'विशाल कराटे मार्शल आर्ट्स अकादमी' द्वारा 30 दिवसीय नि:शुल्क कराटे आर्ट्स प्रशिक्षण का आयोजन किया है।

गिद्धौर स्थित मैरी जिम सेन्टर के तत्वावधान में हो रहे इस नि:शुल्क कराटे प्रशिक्षण में स्थानीय बच्चों तथा स्कूल के स्टूडेंट्स को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का नि:शुल्क प्रशिक्षण ब्लैकबेल्ट रह चूके बिरेन्द्र कुमार द्वारा दिया जा रहा है। सुबह 6:00-7:00 तथा शाम में 5:00-6:00 बजे तक होने वाले इस नि:शुल्क प्रशिक्षण में लड़के एवं लड़कियाँ समान रूप से भाग ले सकते हैं।

कराटे-मार्शल आर्ट्स के मुफ्त प्रशिक्षण पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए ब्लैकबेल्ट बिरेन्द्र कुमार एवं कराटे चैम्पियन एस.के. टाइगर ने कहा कि कराटे-मार्शल आर्ट्स जहां आत्मरक्षा का उत्तम साधन है। इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है।

उक्त संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए मैरी जिम सेन्टर के डायरेक्टर शिशुपाल कुमार रावत ने बताया कि गिद्धौर जैसे इलाके में नौनिहालों को आत्मरक्षा तथा कराटे-मार्शल आर्ट्स के दांव-पेंच वाले गुर सिखाने के लिए ऐसी पहल की गई है। गिद्धौर एवं इसके अंतर्गत आने वाले तमाम पंचायत के बच्चे इस नि:शुल्क कराटे प्रशिक्षण से लाभान्वित हो सकेंगे। 




Responsive Advertisement