[अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह] :-
रविवार को प्रखंड के आढा पंचायत भवन में प्रखंड के सभी मुखिया की बैठक आयोजित मुखिया दिलीप रावत की अधयक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सर्व सम्मति से अवगीला -चौरासा पंचायत मुखिया अंजुम निशा के पति पूर्व उप प्रमुख सह मुखिया प्रतिनिधि मो. मकसूद आलम उर्फ शेख हजारी को मुखिया संघ का प्रखंड अधय्क्ष पद पर चयन सर्वसम्मति से किया गया। लोगों ने बैठक में कहा कि इनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी। नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष ने सभी मुखिया के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि संघ के द्वारा दिये गये उत्तरदायित्व को ईमानदारीपूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन कर उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा।
मौके पर मुखिया श्रवण पासवान, देवनंदन यादव, प्रकाश यादव, मो. सालिक, मुखिया प्रतिनिधि बब्लु यादव, अजय यादव, मो. अनवर के अलावे कई जन प्रतिनिधि मौजूद थे।