[अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह]
प्रखंड के कांग्रेस राजद,व अन्य दलों के कार्यकर्ताओ ने रविवार को अलीगंज बाजार में महगाई के विरोध मशाल जुलूस निकालकर पुरे बाजार का भ्रमण किया। जिसकी अध्यक्षता युवा नेता राजेश पासवान ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोग महगाई से जुझ रहे हैं। पार्टी के आलाकामान द्वारा सोमवार को भारत बंद रीफेल व बढ़ते महंगाई को लेकर किया गया है। आज मशाल जुलूस निकालकर मोदी सरकार का विरोध जताया जा रहा है। मौके पर राजद के डॉक्टर सुपेंद्र यादव,विजय यादव,कांग्रेस श्यामसुंदर सिंह,मकेशवर यादव ,जोगन यादव सहित बड़ी संख्या में महागठबंधन कार्यकर्ता मौजूद थे।