[अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह]
गुरूवार को प्रखंड के कैयार हाई स्कूल में जनता दल यूनाइटेड के द्वारा निर्देशित पंचायत सममेलन का आयोजन किया गया। पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह की अध्यक्षता में यह समारोह आयोजित हुआ। मौके पर मौजूद जदयू के जिला महासचिव मुखिया मनोज कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि जब कार्यकर्ता संगठित व मजबूत होंगे तभी पार्टी भी मजबूत हो सकेगा। पार्टी के प्रदेश लीडर के आह्वान पर पंचायत से गांव तक कार्यकर्ता को मजबूत करने का अभियान चलाई जा रही है। प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं। गांव से पंचायत स्तर तक पार्टी को संगठित किया जा रहा है।
बैठक में पंचायत स्तर पर 19 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया। बैठक में सरकार के द्वारा किये गये विकास कार्य को गांव के हर लोग तक कार्यकर्ता विस्तार पूर्वक जानकारियाँ पहुंचाने का काम करें।
इस दौरान संगठन मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा किया गया। मौके पर प्रखंड प्रभारी अंबिका यादव,चुनचुन सिंह,सुजीत कुमार,रामचंद्र यादव,जयराम राम सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।