बरहट : टीचर्स डे पर सम्मानित हुए शिक्षक, बच्चों के बीच बैग और छाता वितरित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 5 सितंबर 2018

बरहट : टीचर्स डे पर सम्मानित हुए शिक्षक, बच्चों के बीच बैग और छाता वितरित

[gidhaur.com | रूदल पंडित] Edited by -Abhishek Kumar Jha.

जमुई जिले के बरहट प्रखंड स्थित चंद्रशेखर नगर प्रक्षिक्षण भवन में परिवार विकास संस्था के द्वारा  शिक्षक दिवस पर बच्चों के बीच कार्यक्रम आयोजित कर बैग एवं छाता का वितरण कर शिक्षक को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था प्रमुख भवानन्द जी ने शिक्षा के  विकास में  बच्चो एवं शिक्षकों के साथ साथ अभिभावकों की भूमिका को महत्व पूर्ण बताया। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित गिद्धौर प्रखंड प्रमुख शम्भू केशरी ने कहा कि बच्चों को शिक्षक की प्रेरणा के साथ-साथ अभिभावकों के सही मार्ग दर्शन की भी आवश्यकता है, तभी बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। मौके पर मौजूद पूर्व पुलिस पदाधिकारी नंदकिशोर सिंह ने कहा कि यदि गरीबी अभिशाप है तो शिक्षा वरदान है। शिक्षा से ही लोगों को नई दिशा मिलती है। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्वी गुगुलडीह  पंचायत के पूर्व मुखिया नारायण यादव ने कहा कि शिक्षा से ही समाज आगे बढ़ता है।
चाइल्ड फण्ड इंडिया के सहयोग से आयोजित उक्त समारोह में बरहट, गिद्धौर, एवं लक्ष्मीपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के तकरीबन २०० बच्चों के बीच बैग एवं छाता का वितरण किया गया। समारोह में गुगुलडीह पंचायत स्थित प्राथमिक विधालय सुंदरीटांड़  के शिक्षक सुशांत कुमार को शॉल, बैग, डायरी एवं कलम देकर विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। 


समारोह को समाजसेवी कार्तिक यादव, नन्दलाल सिंह, सुहावन कुमार, कुणाल कुमार के अलावे संस्था के रविरंजन दुबे, कपिलदेव यादव, पंकज कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने भी संबोधित किया।
अवसर पर गिद्धौर, लक्ष्मीपुर, एवं बरहट प्रखंड के बुद्धिजीवियों के अलावे सैंकडों  की संख्या में बच्चे व अभिभावक मौजूद थे।


Responsive Advertisement