जमुई : 18वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए चन्द्रभूषण, श्रद्धांजलि सभा आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 5 सितंबर 2018

जमुई : 18वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए चन्द्रभूषण, श्रद्धांजलि सभा आयोजित

[gidhaur.com | जिला संवाददाता]

नगर क्षेत्र के महाराजगंज मुहल्ला स्थित केशरवानी आश्रम के प्रांगण में मेडिकल छात्र चंद्रभूषण के 18 वें पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया.
मौके पर मौजूद गायक भवानी पांडे ने ना चिट्ठी ना कोई संदेश जाने कहां तुम चले गए गीत गाकर माहौल को गमगीन कर दिया. श्रद्धांजलि सभा में भाग ले रहे लोगों ने कहा कि अगर आज चंद्रभूषण जीवित होता तो एक कुशल चिकित्सक होता. क्योंकि उस छोटे से उम्र में ही समाज के लोगों का हित करने की भावना उसके अंदर जागृत हो गई थी और वह हमेशा समाज के लोगों का हित करने का प्रयास करता था .उसमें युवाओं के लिए कुछ करने का जज्बा था. वह समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलने के लिए सदा प्रयत्नशील रहता था .उसने बहुत कम उम्र में ही कई ऐसे काम किए थे जो आज भी समाज में यादगार हैं .आज के युवाओं को उससे प्रेरणा लेनी चाहिए क्योंकि क्योंकि उसमें समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा था.
मौके पर जमुई चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ सुनील केसरी, सचिव शंकर शाह ,अधिवक्ता कृष्णा पुरैयार, विभूति भूषण ,राजेश कुमार, चंदन दुबे ,लाल अभिषेक सिंह, नीतीश कुमार केसरी, आशीष कुमार, शैलेश कुमार सिंह ,धीरज सिंह, कुंदन यादव, चंदन सिंह ,राहुल रंजन, आयुष कुमार सिंह, राजीव रंजन, प्रमोद कुमार सिंह ,श्रीकांत केसरी, राजीव कुमार, अंकित कुमार,राजू भगत,कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, जितेश कुमार सिंह, अजय सिंह,नंदकिशोर केसरी, मनीष कुमार, सौरव शेखर ,ज्वाला सिंह, संदीप कुमार, चंदन सिंह ,राजा गुलाब सिंह, सत्यम सिंह चौहान समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

Responsive Advertisement