गिद्धौर : विधिवत हुई कर्मा पूजा, भाईयों के सुख-समृद्धि लिए मांगी मन्नतें - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 20 सितंबर 2018

गिद्धौर : विधिवत हुई कर्मा पूजा, भाईयों के सुख-समृद्धि लिए मांगी मन्नतें

[गिद्धौर | अभिषेक कुमार झा]

दीहा करम गोसांय आशीष, मोर भइयाक जीयत रखा लाखो बरीस....
गिद्धौर के पतसंडा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 0 2 में गुरूवार की देर संध्या कर्मा पूजा के अवसर पर कुछ ऐसे ही परंपरागत गीत सुनने को मिला।

गिद्धौर के मंदिर, घर और अखरा में करम डाल स्थापित कर पूजा की गई। वहीं, पूजन के बाद गुरूवार की देर संध्या झूमर नृत्य पर कुछ महिलाओं को थिरकते देखा गया। स्थानीय महिलाओं ने अखरा में करम डाल की पूजा कर मन्नतें मांगी। उक्त परंपरागत गीतों का गायन कर इलाके भर में सुख समृद्धि की कामना की। 

प्राकृति पर्व करमा में पाहन द्वारा करमैतिन को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराते हुए करमा धरमा की कहानी सुनाई गई। वहीं रानी, संगीता, काजल, बिनीता, चांदनी आदि द्वारा बताया गया कि करमा प्रकृति के संरक्षण के साथ बहन भाई के प्यार का पर्व है। इसमें बहनें उपवास रख कर अपने भाइयों के सुख समृद्धि की कामना करती हैं। 

करमा पूजा विधिवत संपन्न होने के बाद युवतियों ने परंपरागत गीत भी गुनगुनाए। 

गिद्धौर के अलावे रतनपुर, मौरा, सेवा, आदि पंचायतों के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों के सभी गांवों में करमा पूजा की धूम रही। इस पर्व पर गिद्धौर बाजार गुलजार दिखा। 

Responsive Advertisement