अलीगंज : "भाजपा भगाओ, लोकतंत्र बचाओ" रैली की सफलता को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 19 सितंबर 2018

अलीगंज : "भाजपा भगाओ, लोकतंत्र बचाओ" रैली की सफलता को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज

[अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह ]

भाकपा-माले कमिटी द्वारा आयोजित आगामी 27 सितम्बर 2018 को पटना के गांधी मैदान भाजपा भगाओ लोकतंत्र बचाओ  रैली की सफलता को लेकर भाकपा माले के अंचल सचिव कामरेड महेन्द्र यादव ने प्रखंड के दर्जनो गांव के दौरा कर लोगों से जनसंपर्क कर रैली में बड़ी संख्या में जुटकर आने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार गरीबों को शोषण कर रही है। उन्होंने  भोजन के नाम पर शिक्षा की गुणवत्ता में गिरावट आ रही है। रोज महिलाओं अत्याचार हो रहा है। अपराधी बेलगाम होकर खुलेआम गोलीबारी कर घटना का अंजाम दिया जा रहा है। विद्यालय में रसोईया को एक मजदुर के बराबर भी मजदुरी नही दी जा रही है। प्रखंड के बहछा, हैदरा, मैना,मंदरा, शाहपुर, सहोडा ,मोहनपुर,परसामा सहित दर्जनो गांव में घुमकर जुटकर रैली में आने का अपील किया। कामरेड नगीना पासवान ने कहा कि बढ़ते महँगाई से आमजन परेशान है।बेरोजगारी की फौज लगातार बढ़ रही है। तीस रूपया में रसोईया दीदी से स्कूल में खाना बनवाया जा रहा है। सरकार की दो रंगी नीति नही चलेगी। रैली में  कई मुद्दों पर चर्चा किया जाएगा।
मौके पर सुधीर माझी,नगीना पासवान,पवन कुमार,गोरेलाल यादव,भुनेशवर माझी,बंगाली माझी सहित दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post Top Ad -