ब्रेकिंग : मानव रहित फाटक पर ट्रक से टकराई पटना-इंदौर एक्सप्रेस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 7 सितंबर 2018

ब्रेकिंग : मानव रहित फाटक पर ट्रक से टकराई पटना-इंदौर एक्सप्रेस

 पटना (अनूप नारायण/सुशान्त सिन्हा) :

शुक्रवार को पटना से इंदौर के लिए चली पटना-इंदौर एक्सप्रेस फिर एक बार दुर्घटना ग्रस्त होते होते बची। मानव रहित फाटक पर ट्रेन की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

ट्रेन के यात्री भेज रहे हैं मैसेज

छपरा के पानापुर से जिला परिषद सदस्य अभिषेक रंजन सिंह इस ट्रेन से सफर कर रहे हैं। अपने भेजे मैसेज में उन्होंने लिखा है, अभी हमलोग पटना इन्दौर एक्सप्रेस से सफर कर रहे हैं। एकाएक सुलतानपुर और लखनऊ के बीच ट्रेन ढ़ाला पार कर रहे ट्रक से टकराई। टक्कर  काफी जोरदार थी। लेकिन भगवान का शुक्रिया किसी प्रकार के जानमाल की नुकसान नहीं हुई है। फ़िलहाल किसी के हताहत होने की खबर नही है। सभी लोग सकुशल हैं। दुर्घटना भी ऐसी जगह हुई है जहां नीचे पुल एवं आस-पास जंगल हैं।


Responsive Advertisement