पटना : विश्व फिजियोथेरपी दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 7 सितंबर 2018

पटना : विश्व फिजियोथेरपी दिवस पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर

 पटना (अनूप नारायण) : विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन इंडियन फिजियोथेरपी क्लब और पटना फिजियोथेरपी क्लब के सयुंक्त तत्वाधान में पटना के बोटैनिकल गार्डन/चिड़ियाखाना में सुबह 6-9 बजे तक किया गया। इसमे करीब 200 लोगों की चिकित्सा की गई। साथ ही ब्लड प्रेशर,ब्लड शुगर की जाँच  और डायटीशियन द्वारा विभिन्न रोगों में आहार की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में  igims, पटना के वरीय फ़िज़ियोथेरेपिस्ट और योग इंचार्ज डॉ रत्नेश चौधरी,डॉ संदीप,डॉ पुरुषोत्तम, डॉ केसरी,डॉ सुमिता,डॉ जवाहर  सहित कई लोगों ने हिस्सा लिया ।कार्यक्रम कल भी सुबह में जारी रहेगा।

Post Top Ad -