सेवा : बिजली कटौती से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 20 सितंबर 2018

सेवा : बिजली कटौती से परेशान किसानों ने किया प्रदर्शन

[सेवा l शुभम् कुमार]
आए दिनों गिद्धौर प्रखण्ड में बिजली को लेकर बहुत मारामारी चल रही है. सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति ना होने के कारण किसानों और आम लोगों में विभाग के प्रति रोष देखा जा रहा है.इसी क्रम में बिजली विभाग के उदासीन रवैये से आक्रोशित होकर प्रखंड के सेवा पंचायत के दर्जनों किसानों ने बुधवार को गिद्धौर पावर सब स्टेशन के समीप उग्र प्रदर्शन और नारेबाजी की.
गुस्साए किसानों ने बताया कि इस बार अपेक्षा से कम बारिश होने के कारण धान फसल उत्पादन कि पूरी उम्मीद पटवन पर जा टिकी है लेकिन विभाग के लापरवाह रवैये से विद्युतापूर्ति बाधित होने के कारण बिन पटवन धान के पौधे सूखने लगे हैं. इस दौरान प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं के द्वारा विद्युत कनीय अभियंता, गिद्धौर को एक लिखित आवेदन सौंपा गया. प्रदर्शन कर रहे किसान विजय मेहता, मुकेश रावत, सोनू कुमार, राजन बाबू, कुन्दन, नीतीश, जीतेश, नीरज, आदर्श, निवास, निरंजन, सुमन, विरेन्द्र रावत, विकास रावत, नंदन कुमार, शंकर कुमार सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि गांव में अनियमित बिजली आपूर्ति से हम ग्रामीण परेशान है, लेकिन हमारी समस्याओं पर बिजली विभाग के कोई भी पदाधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं. विद्युत सप्लाय के लिए 11 हजार वोल्ट के दो तार के सहारे ही बिजली की आपूर्ति इस इलाके में की जा रही है.
ग्रामीणों का आरोप है कि हमलोगों ने कई बार बिजली विभाग के कनीय अभियंता के टेलिफोन पर इस परेशानी को लेकर सूचना दी लेकिन उनकी तरफ से कोई उचित कदम नही उठाये गए, अगर अब‌ भी विभागीय रवैये ऐसा ही सुस्त बना रहा तो हमलोगों को जल्द ही एक बड़े प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा.

Responsive Advertisement