अलीगंज : KYP सेन्टर में पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित, 31 लर्नर हुए लाभान्वित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 22 सितंबर 2018

अलीगंज : KYP सेन्टर में पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित, 31 लर्नर हुए लाभान्वित

[अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह]

बिहार सरकार के सात निश्चय के अंतर्गत स्थापित कुशल युवा कार्यक्रम बिहार कौशल मिशन से संबद्ध अलीगंज बाजार मुख्य मार्ग स्थित जिनियस वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में शनिवार को कंप्यूटर से संबंधित पुस्तक का वितरण कार्यक्रम सेंटर संचालक संदीप कुमार की अध्यक्षता में किया गया।  भाकपा माले के अंचल सचिव कामरेड महेन्द्र यादव के हाथों कुल 31 छात्र-छात्राओं को मुफ्त में पुस्तक दिया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि सरकार के द्वारा युवक-युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुफ्त में कुशल युवा कार्यक्रम के तहत कंप्यूटर की शिक्षा दिया जा रहा है। युवक -युवतियों कंप्यूटर की शिक्षा पाकर आत्मनिर्भर होकर बेरोजगारी को दूर करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। सरकार के द्वारा बच्चों को मुफ्त में कंप्यूटर की शिक्षा दिया जा रहा है। सोनू कुमार ने कहा कि इस योजना के तहत 20 से 25 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को रोजगार तलाशने के दौरान सहायता के तौर पर 1000/-रूपया प्रतिमाह की दर से स्वयं सहायता भत्ता 2 वर्षो के लिए दी जाती है, और बेरोजगार युवक कंप्यूटर की शिक्षा पाकर आत्मनिर्भर हो सकते हैं।
मौके पर  समाजसेवी आर एस सिंह,चंद्रशेखर आजाद,शिक्षक मसुदन कुमार,छात्रा रिया कुमारी,पिकी कुमारी,रानी कुमारी,अंकित कुमार,रमेश कुमार सहित अध्यनरत दो दर्जन युवक-युवतियों के अलावे कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Responsive Advertisement