पटना (अनूप नारायण) : क्रिस्प एग्जिम्प प्रा. लि. की प्रस्तुत सुपर स्टार पवन सिंह और ख्याति सिंह की फिल्म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ दर्शकों के लिए सरप्राइज पैकेज है। फिल्म आज बिहार - झारखंड के साथ मुंबई – गुजरात में भी रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी महिला सशक्तिकरण पर आधारित है, जो दर्शकों को खूब पसंद आई है। फिल्म में अभिनेत्री के रूप में ख्याति सिंह ने आउटस्टैंडिंग काम किया है। उनकी अदाकारी से सिनेमाघर में मौजूद दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। फिल्म में पवन सिंह का किरदार ख्याति सिंह के पति का है, जो सरहद पर दुश्मनों से लड़ता है। पवन सिंह ने भी एक बार फिर से साबित कर दिया कि वे इंडस्ट्री के लाडले स्टार क्यों हैं।
वहीं, ख्याति सिंह समाज की बुराईयों से लड़ते हुए अपने पति का बदला लेती नजर आई हैं, जो बेहद सराहनीय है। उनके संवाद दर्शकों के दिल को छू जाने वाले हैं। कई जगहों पर ख्याति एक्शन मोड में दिखती हैं और अपने पति के लिए तलवार भी उठा लेती हैं। ताकि समाज की बुराईयों से उन्हें बचा सकें। ख्याति सिंह इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने एक बेहतरीन फिल्म प्रोड्यूस की है। फिल्म में बताशा चाचा के नाम से मशहूर कॉमेडियन मनोज टाइगर काफी भयावह नजर आ रहे हैं। उनका रौद्र रूप पर देखकर दर्शकों को खूब गुस्सा आता है। कई बार तो दर्शकों ने ख्याति की इंट्री पर नकारात्मक किरदार में मनोज टाइगर को मारने के लिए भी चिल्लाते। तो हमेशा राउडी के किरदार में दिखने वाले संजय पांडेय की शायरी दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर देती है।
इसके अलावा फिल्म में अनारा गुप्ता, ग्लोरी मोहन्ता और सीमा सिंह के लटके – झटके भी दर्शकों का खूब मनोरंजन करती हैं। खास कर अनारा गुप्ता के आइटम नंबर की तारीफ ख्याति सिंह ने भी की। ग्लोरी मोहन्ता और सीमा सिंह भी अपने रिदम में नजर आईं और दर्शकों का खूब मनोरंजन किेया। बता दें कि फिल्म की प्रोड्यूसर ख्याति सिंह ने खुद गणेश सिनेमा, हाजीपुर में फिल्म देखी और कहा कि वे अपनी फिल्म से सर्टिस्फाइड हैं। उन्हें गर्व है कि उन्होंने महिलाओं के लिए एक बेहतरीन फिल्म बनाई है। उन्होंने दर्शकों से मिल रहे रिस्पांस पर कहा कि इंटरवल तक तो किसी को पता ही नहीं चला कि हम भी फिल्म देख रहे हैं। इस दौरान दर्शकों के कॉमेंट के बाद मैं कहना चाहूंगी कि फिल्में अच्छी होंगी तो लोग देखेंगे ही और सराहेंगे ही। बता दें कि फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का भी काफी फायदा मिल रहा है। कुल मिलाकर पहले दिन फिल्म को शानदार रिस्पांस मिला है।
मालूम हो ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ के मुख्य कलाकार हैं सुपर स्टार पवन सिंह, ख्याति सिंह,संजय पाडेय,अयाज खान,मनोज टाइगर,सीमा सिंह,करण पांडेय ,ग्लोरी मोहन्ता,सोनिया मिश्रा, विनोद मिश्रा, अनारा गुप्ता और किरण पांडेय। फिल्म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ के खूबसूरत गाने का संगीत दिया है अविनाश झा (घुंघरू) ने और गीत लिखा है आजाद सिंह व प्यारे लाल ने। फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं, जबकि संकलन गोविंद दूबे ने किया है। डीओपी नीटू इकबाल सिंह, लेखक मनोज सिंह टाइगर, कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी व रिक्की गुप्ता का है। एक्शन बाजी राव का है।