गिद्धौर : फिट रहेंगे युवा, मैरी जिम सेन्टर का हुआ उद्घाटन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 19 सितंबर 2018

गिद्धौर : फिट रहेंगे युवा, मैरी जिम सेन्टर का हुआ उद्घाटन

[न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा]

शारीरिक रूप से स्वस्थ्य व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहकर समाज का विकास कर सकता है।
       उक्त बातें सोमवार को गिद्धौर के 3 नंबर रोड में नवनिर्मित मैरी जिम सेन्टर का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए जदयू टेक्निकल सेल के शैलेन्द्र कुमार रावत ने कही।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जिम को खोला जाना क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। इसके खुलने से इस भाग-दौड़ भरी जिन्दगी में ग्रामीण युवा के लोग भी अपने शरीर को फीट और स्वस्थ रख सकेंगे।

मौके पर मौजूद मैरी जिम सेन्टर के डायरेक्टर शिशुपाल कुमार रावत एवं जीम ट्रेनर मनीष कुमार ने बताया कि यह जिम लगभग सभी सुविधाओं से सुज्जजित है।  जिम में ट्रेन्ड प्रशिक्षकों के द्वारा क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। युवा पीढियों के लिए जिम का खुलना गिद्धौर के लिए एक उपलब्धि है।

गिद्धौर स्थित मार्शल आर्ट्स अकादमी के कराटे ट्रेनर बीरेन्द्र कुमार के अध्यक्षता में हुए इस उद्घाटन समारोह में गिद्धौर युवक क्लब के सचिव सुजीत कुमार सक्सेना, विक्की राम, अमित रावत, नंदन वर्मा, बिट्टू कुमार पाण्डेय, बी.नायक, सौरभ पाण्डेय, निलेश कुमार समेत दर्जनों की संख्या में स्थानीय युवा मौजूद थे।

Responsive Advertisement