शैक्षणिक परिभ्रमण पर रवाना हुए +2 हाई स्कूल धोबघट के छात्र-छात्राएं - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 5 सितंबर 2018

शैक्षणिक परिभ्रमण पर रवाना हुए +2 हाई स्कूल धोबघट के छात्र-छात्राएं

[gidhaur.com | संजीवन कुमार सिंह]



मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत बोधगया और नालंदा शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए बुधवार को  गिद्धौर प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय धोबघट के छात्र छात्राओं का दल रवाना हुआ।
प्लस टू उच्च विद्यालय धोवघट के प्रधानाध्यापक श्री कामता प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया की 69 छात्र छात्राओं का दल नालंदा जिला के ऐतिहासिक स्थलों और बोधगया के महाबोधि वृक्ष का भ्रमण करेगा। वहीं प्रधानाध्यापक ने बताया की इस योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बौद्धिक एवं मानसिक विकास करना होता है। 
उक्त मौके पर शिक्षक के रूप में वेद ऋषि,विपिन कुमार सिंह, सुरेश रविदास,प्रकाश नारायण सिन्हा,संतोष कुमार भाजपा युवा नेता कुणाल कुमार सिंह मोबाइल वाणी संवाददाता संजीवन कुमार सिंह, ग्रामीण राजेश सिंह,रणवीर कुमार सिंह,अनोज सिंह आदि की उपस्थिति में ग्रामीण सागर सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Responsive Advertisement