गिद्धौर : शांति समिति की बैठक आयोजित, सामाजिक सद्भाव के साथ बकरीद मनाने की अपील - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 21 अगस्त 2018

गिद्धौर : शांति समिति की बैठक आयोजित, सामाजिक सद्भाव के साथ बकरीद मनाने की अपील



 [News Desk | अभिषेक कुमार झा] :-
प्रखंड सभागार में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक  आयोजित की गई. जिसमे बकरीद पर्व को सामाजिक समरसता के साथ मनाये जाने को लेकर विचार विमर्श किया गया.  
 बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख शम्भु केशरी ने की।
 बैठक में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी चिरंजीव पांडेय ने कहा कि अफवाहों से दूर रहकर शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद मनाये. इस पर्व को लेकर प्रशासन और प्रबंधन सतर्क  है। किसी भी प्रकार की कोई सूचना हो तो प्रशासन को सूचित करें। बैठक में मौजूद गिद्धौर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने कहा कि समस्याओं को दूर करने के लिए प्रसाशन कटिबद्ध है. इस भाईचारे के पर्व को आपसी सहभागिता के साथ मनाने की जिम्मेदारी हम सभी की  बनती है। कुछ चिन्हित जगहों पर  पेट्रोलिंग की पुख्ता इंतज़ाम और असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की विशेष नज़र बनी रहेगी| 

 शांति समिति के इस बैठक में, शेखावत अली खान, मो. अकबर, भोला पांडेय, मो. जाकिर खां,  रतनपुर पंचायत के मुखिया राजेश सिंह, कामता प्र.सिंह, सरपंच वीरेंद्र शर्मा, के अतिरिक्त दर्जनों की संख्या में शांति समिति सदस्य उपस्थित थे।

Responsive Advertisement