प्रकृति पूजा का अनुपम उत्सव है नागपंचमी : सुमित सिंह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 3 अगस्त 2018

प्रकृति पूजा का अनुपम उत्सव है नागपंचमी : सुमित सिंह

   [जमुई | इनपुट सहयोगी]

  नागपंचमी के अवसर पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने कहा कि  प्रकृति पूजा की अनुपम उत्सव  पूरे बिहार विशेषकर उत्तर बिहार और पूर्व बिहार में सावन के प्रथम पक्ष के पंचमी को नागपंचमी पर्व मनाया जाता है। यह अवसर भारतीय संस्कृति में परस्पर विरोधी तत्व के बीच सम्मिलन, सहअस्तित्व को विशेष महत्ता रही है। नागपंचमी नाग देवता और मनुष्य के बीच सहअस्तित्व का संदेश देता है। भारतीयता में बैर में भी शत्रुता नहीं, सहजीविता को प्रश्रय दिया गया है। जिसके कारण सामान्य रूप से मानव और नाग देव एक दूसरे के अस्तित्व के लिए संकट माने जाते हैं। फिर भी हम सभी भारतीय नाग देव की वंदना करते हैं। ताकि उनसे हमलोग सकारात्मक ऊर्जा आशीष के रूप में प्राप्त करने की अपेक्षा करते हैं।

Post Top Ad -