जमुई : कांग्रेस कमीटी के अध्यक्ष की मांग, जिले को सूखा घोषित करे सरकार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 3 अगस्त 2018

जमुई : कांग्रेस कमीटी के अध्यक्ष की मांग, जिले को सूखा घोषित करे सरकार

    [जमुई | इनपुट सहयोगी]

जमुई के जिला कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की अध्यक्षता एक बैठक आहूत की गयी। जिसमे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिले में पूर्णरूपेण सुखाड़ हो चुका है उसके बाद भी 1-8-2018 को समाचार पत्र के माध्यम से पता चला कि जमुई प्रशासन की ओर से जिले में 65% रोपा हो जाने की बात कही जा रही है। जबकि सच्चाई यह है कि जमुई जिला में 10% भी किसान अपने खेत में रोपा नहीं कर सके हैं। क्षेत्र पूर्ण रूपेण सुखाड़ हो चुका है। किसान त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहे हैं उसके बाद भी प्रशासन की ओर से दिया गया आंकड़ा समझ से परे है। जिलाधिकारी महोदय से हम लोगों की मांग है कि अभिलंब जमुई जिला को सूखा घोषित करने में अहम भूमिका निभाएं, अन्यथा किसान आंदोलन करेंगे। किसान-भाइयों की लड़ाई लड़ने के लिए हम लोग कांग्रेस पार्टी तैयार हैं।

Post Top Ad -