[जमुई | इनपुट सहयोगी]
जमुई स्थित श्री रामकृष्ण गौशाला पुरानी बाजार जमुई के प्रांगण में भाजपा के सर्वोच्च नेता देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न, भाजपा के संस्थापक सह प्रथम अध्यक्ष, कुशल एवं प्रखर वक्ता, विचारक, हिंदी के महान प्रकाण्ड कवि स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी जी को जमुई आईटी सेल लोकजनशक्ति पार्टी के नेताओ के द्वारा शनिवार की संध्या अश्रुपुरित आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
सभा का नेतृत्व लोजपा के आईटी सेल के जिलाध्यक्ष सह तारापुर प्रभारी ई0 निर्भय सिंह जी के नेतृत्व में की गई। इस अवसर पर ई0 निर्भय ने कहा शून्य से शिखर तक पहुचाने वाले अटल जी बेदाग, निश्छल , निर्विवाद, निर्भय तथा सार्वजनिक जीवन मे सूचिका के प्रतीक थे। उन्होंने अपने जीवन काल मे समाजिक सद्भाव तथा सम्प्रदाय सौहार्द पर प्रकाश डाला। उनके नेतृत्व में हमारा देश सशक्त एवं शक्तिशाली राष्ट्र बन कर उभरा। अटल जी की राजनीति ने एक बड़ी लकीर खींच कर चले गए। इनकी गाथा भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखी जा चुकी है और युगों-युगों तक याद की जायेगी। उन्होंने कहा कि एक बार अटल जी ने कहा था कि जब में मर जाऊँगा तब गंगा में मेरी अस्थियो को विसर्जित करते समय कान लगाकर सुन्ना एक ही आवाज सुनाई देगी सिर्फ"" भारत माता की जय ""। आज पूरा हिन्दुस्तान इस महान सख्सियत को भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा है।
सभा को संबोधित करते हुए ई0 निर्भय ने कहा कि आज भले ही अटल जी हमारे बीच नही रहे लेकिन उनकी यादें हमेशा हम सबो के साथ रहेंगी और हमलोगों को उनके बताये रास्तों के अनुसरन करना चाहिए।
इस अवसर पर आईटी सेल के जिला मीडिया प्रभारी गौरव कुमार, जिला माहसचिव मिथलेश पासवान, नगर महासचिव आकाश कुमार तथा विक्रम कुमार, नगर अध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय, नगर उपाध्यक्ष शुभम कुमार, जिला महासचिव मोहम्मद सोनू आलम, जमुई प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक पासवान, झाझा प्रखण्ड अध्यक्ष चंदन पांडेय, सोनो प्रखंड अध्यक्ष सुधाकर सिंह, बरहट प्रखंड अध्यक्ष चंदन सिंह, चकाई प्रखंड अध्यक्ष चंदन सिंह, बमबम सिंह, मोनू सिंह, रवि केशरी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।