अलीगंज : जमुई को सुखाग्रस्त जिला घोषित करने CM एवं कृषि मंत्री को लिखा पत्र - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 19 अगस्त 2018

अलीगंज : जमुई को सुखाग्रस्त जिला घोषित करने CM एवं कृषि मंत्री को लिखा पत्र



[अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह]

युवा शक्ति के प्रांतीय नेता शशिशेखर सिंह मुन्ना,व जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव महेश सिंह राणा ने सुबे के मुखिया नीतीश कुमार व कृषि मंत्री को पत्र भेजकर जमुई जिला को सुखाड क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। नेता दवय ने बताया कि जमुई जिला के सबसे पिछड़ा प्रखंड अलीगंज में दो प्रतिशत भी किसान धान की रोपनी नही कर सके हैं। किसान एकटक आसमान की ओर निगाहें लगाये हाथ पर हाथ रखकर बैठें हैं।
जमुई जिला कृषि पर ही आधारित है। यहां अधिकतर लोग कृषि पर ही आधारित हैं। बारिश नही होने से सावन में भी अधिकांश तालाब,कुएँ,आहर सुखे पड़े हैं। नेता श्री सिंह ने जमुई जिला को सुखाड क्षेत्र घोषित कराने की सरकार से मांग की है।

Post Top Ad -