अलीगंज : वन महोत्सव पर प्रखंड कैंपस में DM ने किया पौधरोपण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 8 अगस्त 2018

अलीगंज : वन महोत्सव पर प्रखंड कैंपस में DM ने किया पौधरोपण

  [अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह]

बुधवार को प्रखंड मुख्यालय कैम्पस में  वन महोत्सव सह  सामाजिक वानिकी के तहत जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने किया पौधरोपण। उन्होंने वृक्ष लगाते हुए कहा कि मानसून की बेरूखी  व बिगड़ते पर्यावरण को देखते हुए हर लोगों को आज एक पौधे लगानी चाहिए। ताकि पर्यावरण को संतुलित किया जा सके। उन्होंने  कहा कि इसके लिए सरकार की ओर से मनरेगा के तहत नीजी जमीन में भी वृक्ष लगाने के लिए मुफ्त पौधे उपलब्ध कराये जा रहें हैं। लोग पौधे लगाकर पर्यावरण को संतुलित रखने में सहयोग प्रदान करें। और सरकार उसके रखवाली व पौधे पटवन के भी संसाधन उपलब्ध करा रही है। लोग पौधे लगाकर सरकार की योजनाओ का लाभ उठाये। मौके पर उप विकास आयुक्त सतीश कुमार शर्मा,बीडीओ मो शमसीर मलिक,पीओ कुमारी सरस्वती,समाजसेवी धर्मेन्द्र कुशवाहा,मुखिया मनोज सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -