अलीगंज : विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने DM को दिया आवेदन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 8 अगस्त 2018

अलीगंज : विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने DM को दिया आवेदन

   {अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह}

प्रखंड कार्यालय में बुधवार को जिलाधिकारी ने प्रखंड के विभिन्न पंचायतो से आये ग्रामीणों की बारी- बारी से समस्याएँ सुनी और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। कोलहाना पंचायत की सरिता देवी ने डीएम को आवेदन कर कहा कि एक वर्ष आवास बनाये हुए हो गये लेकिन आज तक हमारे खाते में राशि नही भेजी जा रही है। साहुकार हमें परेशान कर रहे हैं। वहीं दर्जनों आवेदको दो साल से पेंशन की राशि नही मिलने की शिकायत किया।दर्जनों लोगों ने समस्याओं की लिखित आवेदन डीएम को देकर मदद की गुहार लगाई।

Post Top Ad -