दो महिलाओं के आपसी नजदीकियों पर बेस्‍ड है फिल्‍म ‘हिल व्‍यू विला’ : विक्रांत श्रीवास्‍तव - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 2 अगस्त 2018

दो महिलाओं के आपसी नजदीकियों पर बेस्‍ड है फिल्‍म ‘हिल व्‍यू विला’ : विक्रांत श्रीवास्‍तव


[पटना]      ~अनूप नारायण
बांके बिहारी प्रोडक्‍शन और सिंघम फिल्‍म्‍स के संयुक्‍त प्रयास से बनी हिंदी फिल्‍म ‘हिल व्‍यू विला’ के निर्माता विक्रांत श्रीवास्‍तव ने मुंबई में एक प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि फिल्‍म पूरे देश में एक साथ 10 अगस्‍त को रिलीज होगी। ‘हिल व्‍यू विला’ दो महिलाओं के नजदीकियां और उनके कुछ अनकहे इरादों पर बेस्‍ड है। उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म ‘हिल व्‍यू विला’ ने मेकिंग के मामले में एक रिकॉर्ड बनाया। इस फिल्‍म का निर्माण महज 13 दिनों में देहरादून की हसीन वादियों में कर ली गई, जो अपने आप में अनोखा  रिकॉर्ड है। आज तक कोई भी फीचर फिल्‍म इतने कम समय में नहीं बन पाई है। इसमें मुंबई और कानपुर दोनों स्‍थानों के कलाकार व तकनीशियन शामिल थे। सबने दिन रात एक कर काम किया।
प्रेस कांफ्रेंस में फिल्‍म ‘हिल व्‍यू विला’ में निर्माता विक्रांत श्रीवास्‍तव के अलावा फिल्‍म के कहानीकार, संवाद लेखक, पटकथाकार व निर्देशक, कानपुर निवासी प्रफुल्‍ल श्रीवास्‍तव, अभिनेत्री किरण आचार्य, मुख्‍य अभिनेता विक्रम शर्मा, अभिनेता गौरव जीत, डीओपी संजय मिसरा और म्‍यूजिक डायरेक्‍टर सोहराब ए खान भी मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रफुल्‍ल श्रीवास्‍तव ने कहा कि इस फिल्‍म की कहानी मानवीय संबंधों के इर्द गिर्द घुमती है, जिसके  केंद्र में है दो महिला चरित्र, उनकी दोस्‍ती, नजदीकियां और कुछ अनकहे इरादे। फिल्‍म ‘हिल व्‍यू विला’ एक रोमांटिक ट्रायंगल है, जो क्‍लामेक्‍स तक एक क्राइम थ्रिलर का रूप ले लेता है। इच्‍छाएं, आशाएं, निराशा, इरादों का सम्मिश्रण है इस फिल्‍म की कहानी।
उन्‍होंने बताया कि देहरादून की हसीन प्राकृतिक वादियों के बीच तीन मुख्‍य चरित्रों के आपसी संबंधों के बीच विकसित होती है। फिल्‍म की कहानी को खूबसूरत अंदाज में पर्दे पर उतारा गया है। प्रफुल्‍ल श्रीवास्‍तव ने अपनी टीम और निर्माता का खास तौर पर शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनके दृढ़ संकल्‍प और जज्‍बों के बिना फिल्‍म बनाना आसान नहीं था। कई मुश्किलों का समाना करते हुए हमने फिल्‍म को पूरी की है। फिल्‍म में कुछ 8 गाने हैं, जिनमें दो फुल ड्यूरेशन और चार बैकग्राउंड में हैं। ‘पार्टी सारी रात’ और ‘खुमारियां’ को पसंद किया जा रहा है।
श्रीवास्‍तव ने कहा कि फिल्‍म का संगीत सोहराब ए खान का है। शहिद माल्‍या, प्रतिष्‍ठा, नेहा जैसे बॉलीवुड सिंगरों ने अपनी आवाज दी है। इसके साथ ही कानपुर शहर की प्रियम श्रीवास्‍तव और ऋषि विश्‍वकर्मा ने फिल्‍म के गीत गाये हैं। फिल्‍म के डीओर हिमांशु मुटरेजा हैं। वहीं, बांके बिहारी प्रोडक्‍शन के किशन जायसवाल और राहुल पोरवाल ने बताया कि ‘हिल व्‍यू विला’ को अगर कानपुर के निर्माता और निर्देशक द्वारा बनाई गई अब तक की सबसे बड़ी फिल्‍म कही जायेगी, तो ये बात गलत नहीं होगी।

Responsive Advertisement