गिद्धौर : शैक्षणिक परिभ्रमण पर गईं कन्या मध्य विद्यालय की छात्राएं - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 4 अगस्त 2018

गिद्धौर : शैक्षणिक परिभ्रमण पर गईं कन्या मध्य विद्यालय की छात्राएं

[न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा] : 
 बिहार सरकार द्वारा स्कूली बच्चों को मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए प्रत्येक वर्ष दार्शनिक एवं एतिहासिक जगहों पर परिभ्रमण के लिए भेजा जाता है।  इसी कड़ी से जुड़े शनिवार की सुबह कन्या मध्य विद्यालय गिद्धौर के अष्टम् वर्ग की कुल 60 छात्राओं को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत परिभ्रमण पर ककोलत, राजगीर, व नालंदा ले जाया गया।
मौके पर विद्यालय समिति की सचिव रिंकी देवी ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को परिभ्रमण के लिए रवाना किया। वहीं मौजूद विद्यालय के प्राचार्य देवेन्द्र प्र. कनौजिया ने बताया कि सत्र 2017-18 के परिभ्रमण पर जा रहे कुल 60 बच्चियां ककोलत, राजगीर, व नालंदा में स्थित ऐतिहासिक धरोहरों, व प्रकृतिक सौन्दर्य का दर्शन कर इतिहास की जानकारियां ग्रहण करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना को लेकर बिहार सरकार का एकमात्र उद्देश्य है कि ऐसी जगहों को देखने पर बच्चों के मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता का विकास  होता है।
इस दौरान कन्या मध्य विद्यालय गिद्धौर की बच्चियों के संग विद्यालय के प्रधानाध्यपक देवेंद्र कन्नौजिया, शिक्षक राजवंश केशरी, रीता कुमारी, रावत निर्मला इंद्रदेव एवं रसोइया आदि मौजूद थे।

Responsive Advertisement