पूर्व प्राचार्य सह भाजपा नेता प्रो. प्रदीप का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 28 अगस्त 2018

पूर्व प्राचार्य सह भाजपा नेता प्रो. प्रदीप का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर


चकाई/जमुई (सुधीर कुमार) : चकाई पीपीवाई कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सह जानेमाने शिक्षाविद एवं भाजपा शिक्षा मंच के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं प्रखंड के रामचन्द्रडीह निवासी प्रो. प्रदीप कुमार (62 वर्ष) का मंगलवार की शाम इलाज के क्रम में रांची के मेडिको अस्पताल में निधन हो गया।


उनके बडे पुत्र धर्मवीर आंनद ने बताया की वे पिछले एक माह से बीमार चल रहे थे तीन दिन पुर्व तबियत अधिक खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए रांची ले जाया गया था। वे अपने पीछे दो पुत्र एक पुत्री पत्नी सहित भरा पुरा परिवार छोड गये है।

प्रो. प्रदीप फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय के स्थापना काल 1981 से ही संस्थापक प्रार्चाय रहे और कांलेज में अविस्मरणीय सेवा दी। वे इस पद पर लगातार 37 वर्षो तक रहे और कांलेज को आगे बढाने में महत्वपुर्ण भुमिका निभाई। इसके अलावे उन्होने करीब पन्द्रह वर्षो तक देश के कई हिन्दी और अंग्रेजी पत्र प्रत्रिका और समाचार पत्रों में समाचार संम्प्रेषण का भी कार्य किया।


उन्होने दो किताबें भी लिखी। इसके साथ ही वे पिछले 35 वर्षो से भी अधिक समय तक भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय नेता के रूप में काम किया और फिलहाल भाजपा शिक्षा मंच के प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। बहुद्देशीय विकास केन्द्र एनजीओ की स्थापना कर उन्होने प्रखंड में शिक्षा की लौ जलाने का कार्य किया।

उनके निधन का समाचार मिलते ही प्रखंड में शोक की लहर दौड गयी। उनके निधन पर क्षेत्रीय विधायक सावित्री देवी, विजयशंकर यादव, भाजपा नेता अंगराज राय, सुरेशचन्द्र गिरि, संतु यादव, शालीग्राम पांडेय, प्रसादी पासवान, नुनधन शर्मा, शिवनारायण यादव, सुरेश राम, महेन्द्र सिंह, प्रो. विद्यानंद यादव, जदयु प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन वर्मा, जिला पार्षद गोविंद चौधरी, राजीव रंजन पांडेय, अमित तिवारी, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बिन्देश्वरी वर्मा, विधायक प्रतिनिधि श्याम सुंदर राय, विन्देश्वरी यादव, मनोज पोद्दार, प्रहलाद रावत सहित दर्जनों लोगों ने शोक व्यक्त किया है। 

Post Top Ad -