सोनो: प्रदेश उपाध्यक्ष बनी पूर्व सांसद पुतुल कुमारी, BJP कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाईयां - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 1 अगस्त 2018

सोनो: प्रदेश उपाध्यक्ष बनी पूर्व सांसद पुतुल कुमारी, BJP कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाईयां

[सोनो | पंकज बरनवाल]
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बांका लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद रहे श्रीमति पुतुल कुमारी को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से अपने खुशी का इजहार किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह, भाजपा के प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज सिंह समेत कई भाजपाई कार्यकर्ताओं ने सोनो चौंक पर मिठाईयां बांटी।
अपनी खुशी को जाहिर करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि बांका लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद पुतुल कुमारी को
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से, आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की सीटें बांका और जमुई लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार की जीत अब पक्की मानी जा रही है।
दूसरी ओर भाजपा के जिला मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ के संयोजक संदीप कुमार सिंह, समेत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शाहनवाज आलम ने भी भाजपा कार्यालय औरैया में  कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटकर अपनी खुशी को जाहिर करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, नित्यानंद राय, बिहार के उपमुख्यमंत्री, सुशील कुमार मोदी जी, के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर उपस्थित शिक्षाविद् कामदेव सिंह, भगवान भगत, विनय कुमार वर्मा, अभिनंदन सिंह, प्रकाश राम, केदार पंडित, मेधानंदन चंद्रवंशी,दशरथ मंडल, उपेन्द्र मंडल समेत काफी संख्या में जुटे भाजपाई कार्यकर्ताओं ने श्रीमति पुतुल कुमारी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए, उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी।

Responsive Advertisement