ब्रेकिंग न्यूज

6/recent/ticker-posts

निक से 11 साल बड़ी प्रियंका तो ऐश-अभि की उम्र में भी इतना फासला, जानें यहाँ

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार, 18 अगस्त को अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनास से सगाई कर ली। प्रियंका के मुंबई स्थित घर पर ही सारा कार्यक्रम रखा गया था। वैसे इस कपल की चर्चा इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि प्रियंका निक जोनस से करीब 11 बड़ी हैं। वैसे बॉलीवुड में ऐज गैप बहुत ज्यादा मायने नहीं रखता है, प्रियंका समेत ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जो अपने पार्टनर से उम्र में बड़ी हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही अभिनेत्रियों और उनके पति के बारे में।


1. ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की गिनती विश्व की सबसे खूबसूरत महिलाओं में की जाती है। ऐश्वर्या ने 2007 में एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की। ऐश अभिषेक से 2 साल बड़ी हैं, लेकिन दोनों ने कभी उम्र को अपने रिश्ते के बीच में नहीं आने दिया। ऐश और अभिषेक की एक बेटी है जिसका नाम अराध्या है।

2. शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने 1993 में फिल्म ‘बाजीगर’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। शिल्पा शेट्टी ने एक्टर अक्षय कुमार को डेट किया, लेकिन दोनों का रिलेशन ज्यादा समय तक नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए। शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से 2009 में शादी की, शिल्पा राज से करीब 3 महीने बड़ी हैं।

3. फराह खान और शिरीष कुंदर

मशहूर कोरियोग्राफर और डॉयरेक्टर फराह खान ने बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बनाई है। वहीं उनके पति शिरीष भी बॉलीवुड में निर्माता के तौर पर जाने जाते हैं। 2004 में दोनों ने शादी कर ली थी, अपने पति शिरीष से फराह 8 साल बड़ी हैं। इस कपल के तीन बच्चे हैं।

4. प्रीति जिंटा और जीन गुडइनफ


डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने भी प्रियंका की तरह ही विदेशी हमसफर चुना है। प्रीति ने 1997 में बॉलीवुड में कदम रखा, प्रीति ने अपने बॉलीवुड कॅरियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। प्रीति ने 2016 में अपने अमेरिकी बॉयफ्रैंड जीन गुडइनफ से एक साल के रिलेशन के बाद शादी कर ली, जीन अभिनेत्री प्रीति जिंटा से 10 साल छोटे हैं।

5. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर


बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल बिपाशा बसु ने 2001 में बॉलीवुड में कदम रखा। बिपाशा ने 30 अप्रैल 2016 को अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की। दोनों की मुलाकात फिल्म ‘अलोन’ के दौरान हुई, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। करण सिंह ग्रोवर बिपाशा से करीब 3 साल छोटे हैं। बता दें करण की बिपाशा से तीसरी शादी है।

6. सोहा अली खान और कुणाल खेमू

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की बेटी और अभिनेता सैफ अली खान की बहन हैं। सोहा ने 2004 में बॉलीवुड में कदम रखा था, सोहा ने 2015 में अभिनेता कुणाल खेमू से शादी कर ली थी। दोनों ने शादी से पहले करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया और उसके बाद दोनों दो साल तक लिव-इन में रहे। कुणाल सोहा से 5 साल छोटे हैं, इस कपल की एक बेटी भी है।