जमुई : साईकिल यात्रा विचार मंच की 135वीं यात्रा संपन्न, खैरमा में किया पौधरोपण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 5 अगस्त 2018

जमुई : साईकिल यात्रा विचार मंच की 135वीं यात्रा संपन्न, खैरमा में किया पौधरोपण

   [न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा]

जमुई जिले में पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रयासरत एक मात्र विचार मंच साइकिल यात्रा ने रविवार को अपने 10 सदस्यों के साथ जमुई नगर का भ्रमण करते हुए शास्त्री कॉलोनी, सतगामा होते हुये जमुई नगर परिषद के अंतर्गत खैरमा ग्राम तक की 135वीं यात्रा पूरी की।
रविवार को खैरमा में लगभग 30 पौधा लगाया गया। वहीं मित्रता दिवस के उपलक्ष्य पर खैरमा के लोगो को यह संदेश भी दिया कि पेड़ से ही दोस्ती अब हमें करना होगा नही तो प्राणी अपने जीवन हेतु वनस्पति जगत पर आश्रित है। मनुष्य हवा में उपस्थित आक्सीजन को श्वास द्वारा ग्रहण करके जीवित रहता है। परन्तु वन संपदा की महत्ता समझने की ओर जितना ध्यान देना आवश्यक था, उतना नही दिया गया। वनों को जमीन घेरने वाला माना जाता रहा है और उन्हे काटकर कृषि करने की बात सोची जाती रही हैं। जलाऊ लकड़ी या इमारती लकड़ी की आवश्यकता के लिये भी वृक्षों की अंधाधुंध काटा जाता रहा है। इसलिये आज हम वन संपदा की दृष्टि से निर्धन होते जा रहे है।
मंच के सदस्यों द्वारा इन सब चीजों से बचने के लिये यह भी बताया गया कि हमें इस वर्षा ऋतु मे अधिक से अधिक पौधा लगा कर इस पृथ्वी को हरियाली के श्रृंगार से सजा देना चाहिए। अपने तथा अपने बच्चों को इसके प्रति जागरूक करना होगा। कुछ ग्रामीणों को संकल्प के साथ पौधा भी दिया गया।
इस 135वीं यात्रा में विचार मंच के सदस्य- संदीप कुमार रंजन, विवेक कुमार, रंधीर कुमार, सचिराज पद्माकर, आकाश कुमार ठाकुर, अजीत कुमार, मन्टू कुमार, रौशन कुमार, विनय कुमार तांती, अभिषेक कुमार के अलावे ग्रामीण विकास कुमार, गौतम कुमार, शिव कुमार साव, ललित कुमार, संतोष कुमार, विकाश कुमार, संजय कुमार, रवि कुमार सहित कई ग्रामीणों की मौजूदगी में फ्रेन्डशीप डे पर पेड़-पौधों से दोस्ती करने का संकल्प लिया।

Post Top Ad -