बांका : लहोरिया गांव के खिलबांध में मिला अजगर का बच्चा, लंबाई है 10 फिट - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 8 अगस्त 2018

बांका : लहोरिया गांव के खिलबांध में मिला अजगर का बच्चा, लंबाई है 10 फिट


बांका (अरुण कुमार गुप्ता) : धोरैया प्रखंड क्षेत्र के लहोरिया गांव में एक अजगर का बच्चा मिलने की खवर सुनते ही लोगो की भीड़ उसे देखने के लिए उमड़ पड़ी। बताया जाता है कि गांव के समीप खिलबांध डाड़ में अजगर का बच्चा चल रहा था।

जिसे देख दिवाकर मंडल ने इसकी जानकारी ग्रामीणों की दी। जिसके बाद उसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। कोई उसे मार देने तो कोई उसे पकड़कर वन विभाग को सौपने की बात करते हुए देख दीपक कुमार सिंह ने इसकी सूचना बीडीओ अभिनव भारती को दिया।

जिसपर बीडीओ ने वन विभाग के अधिकारी को सूचना देने के बाद बौसी से पहुचे वनकर्मी ज्ञानदीप अजगर को पकड़कर साथ ले गए। बताया जाता है कि अजगर की लम्बाई करीब दस फीट एवं वजन 15 किलोग्राम था।

Responsive Advertisement