जमुई : गुरू पूर्णिमा पर रालोसपा ने शिक्षकों को किया सम्मानित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 27 जुलाई 2018

जमुई : गुरू पूर्णिमा पर रालोसपा ने शिक्षकों को किया सम्मानित


       [न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा]
शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा शिक्षा सुधार, शिक्षक सत्कार समारोह का आयोजन जमुई कचहरी चौक स्थित स्व. अभय सिंह प्रतिमा स्थल पर किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार मंडल की अध्यक्षता में आयोजित उक्त सम्मान समारोह में चयनित शिक्षकों को शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में रालोसपा संघर्ष कर रही है। उनकी पार्टी समान काम, समान वेतन के मांग की समर्थन करती है।
वहीं मौजूद प्रदेश महासचिव धनंजय यादव ने कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में गुरुजी बेचारे व बेबस बने हैं। रालोसपा गुरुजी का सत्कार कर उनकी महत्ता को जीवंत करने का प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर उपस्थित अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भोला साव, रीता सिन्हा, प्रधान महासचिव ई शंभू मंडल, प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र महतो, शशिकांत शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आयोजित इस समारोह के सफलता में अपना योगदान दिया।

Post Top Ad -