बांका : श्रावणी मेला को लेकर पदाधिकारियों ने लिया जिला नियंत्रण स्थल का जायजा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 5 जुलाई 2018

बांका : श्रावणी मेला को लेकर पदाधिकारियों ने लिया जिला नियंत्रण स्थल का जायजा

[ कटोरिया | रविशंकर सिंह ]  :- 
आगामी 28/07/2018 से आरंभ होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर बुधवार को आईजी सुशील मानसिंह खोपड़े, डीआईजी कुमार वैभव एवं बांका एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने कांवरिया पथ का निरीक्षण हेतु बांका जिला के बेलहर थाना क्षेत्र के एरिया शिवलोक से लेकर कटोरिया के कांवरिया धर्मशाला निकट स्थित मुख्य जिला नियंत्रण स्थल का जायजा लिया।
इसके बाद कटोरिया वन विभाग परिसर में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर श्रावणी मेला में कांवरियों को मिलने वाली सभी  बुनियादी सुविधाओं का पुख्ता इंतजाम मेला शुरू होने से पहले कर लेने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान आईजी सुशील मानसिंह खोपड़े ने पत्रकारों के बीच बताया कि श्रावणी मेला में सभी बुनियादी सुविधाओं का पुख्ता इंतजाम रहेगा किसी प्रकार का कोई कमी नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही मेले की तैयारी को लेकर गुरुवार को बांका एवं 9-7 -18 को झारखंड के देवघर मुख्यालय में बैठक रखी गई है। जिसमें कांवरिया पथ में पड़ने वाले सभी जिला के वरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।
इस मौके पर बेलहर मुख्यालय सह कैंप कटोरिया एसडीपीओ विनोद कुमार गुप्ता, पुलिस इंस्पेक्टर एम.एम.आलम, कटोरिया थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, सुईया थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, बेलहर थानाध्यक्ष कुमार राजवर्धन, खेसर थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार साह आदि उपस्थित नजर आए।

Responsive Advertisement