प्रणब मुखर्जी के बाद अब RSS प्रमुख संग कार्यक्रम में शामिल होंगे रतन टाटा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 21 जुलाई 2018

प्रणब मुखर्जी के बाद अब RSS प्रमुख संग कार्यक्रम में शामिल होंगे रतन टाटा

पटना (अनूप नारायण) : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बाद अब टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे हैं। यह कार्यक्रम अगले महीने मुंबई में होगा। संघ से जुड़े एक एनजीओ ने अपने वार्षिक समारोह में इन दोनों को आमंत्रित किया है। यह एनजीओ गरीब मरीजों के लिए काम करती  है। हालांकि अभी तक उनके जाने की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।

रतन टाटा इसके पहले भी संघ प्रमुख से मिल चुके हैं। 2016 में वे नागपुर गए थे ,उस समय उन्होंने संघ मुख्यालय जाकर मोहन भागवत से मुलाकात की थी।

प्रणब मुखर्जी 7 जून को नागपुर में  संघ के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उसको लेकर पूरे देश में बहस छिड़ गई थी। आमतौर पर रतन टाटा राजनेताओं और राजनीति से दूर ही रहते हैं। किसी विवाद में नहीं पड़ते। लेकिन सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी रूचि है। नागपुर में टाटा ग्रुप की तरफ से कई सोशल प्रोजेक्ट्स चलाये जाते हैं। उसे देखने वे नागपुर जाते रहते हैं।

Responsive Advertisement