जमुई : 133वें यात्रा में साईकिल यात्रा ने 34 पौधों का रोपण कर मनाया हरयाली पर्व - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 22 जुलाई 2018

जमुई : 133वें यात्रा में साईकिल यात्रा ने 34 पौधों का रोपण कर मनाया हरयाली पर्व


    [न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा] :-

जमुई जिले में पर्यावरण संरक्षण हेतु लगातार प्रयासरत साईकिल यात्रा-एक विचार की टीम द्वारा 133वाँ यात्रा जमुई शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर सिमरतल्ला ग्राम पहुँच कर ग्रामीणों के साथ 34 पौधा रोपण कर "हरयाली पर्व" मनाया गया। ग्राम के ग्रामीणों के सहयोग से कुल 34 विभिन्न फल एव लकड़ी का पौधा लगाया गया।
          मंच के सदस्यों द्वारा बताया गया की जिस प्रकार हम लोग कोई त्योहार आने पर अपने एव अपने परिवार के साथ मिलकर उसे यादगार के रूप में मनाते है। उसी प्रकार इस वर्षा ऋतु पर हरयाली पर्व के रूप में मनाने का संकल्प लें। क्योंकि हरयाली ही हमारे जीवन मे हर खुशियों का राज है। लोगो को अपने आस-पास कम से कम दो पौधा इस वर्षा ऋतु पर लगाने के लिए प्रेरित किया।  वर्षा ऋतु में पौधा जमीन के लगातर नमी रहने से जल्दी बढ़ते है।
       मंच के सक्रिय सदस्य विनय कुमार तांती द्वारा ग्रामीण बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, स्वछता, शिक्षा, स्वस्थ पर बारी बारी चर्चा करते हुए उन्हें हर लाभ एव हानि की जानकारी दिया गया। उन्हें अपने जन्मदिन पर एक पौधा रोपण करने भी सलाह दिया गया।
मंच के सदस्य विनय कुमार  तांती  द्वारा बच्चों को पर्यावरण, स्वच्छता, स्वस्थ एव शिक्षा प्राप्त करने का पाठ पढ़ाया गया।
 मौके पर विचार मंच के सदस्य विनय कुमार तांती, अजीत कुमार, सचिराज पद्माकर, आकाश कुमार ठाकुर,  मन्टू कुमार, रौशन कुमार, रंधीर कुमार, विवेक कुमार, अभिषेक प्रजापति, विपिन कुमार, संदीप कुमार रंजन के अलावे ग्रामीण जगदीश कुमार, संतोष कुमार, अंकित कुमार, सोनू कुमार, युगल साव, जितेंद्र कुमार कुंदन कुमार आदि उपस्थित थे।

Responsive Advertisement