अब पत्रकारिता करती नजर आएगी यह खूबसूरत एक्ट्रेस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 23 जुलाई 2018

अब पत्रकारिता करती नजर आएगी यह खूबसूरत एक्ट्रेस

मनोरंजन (अनूप नारायण) : फिल्म जगत और टीवी रिपोर्टर में एक समानता यह है कि आज के दौर में दोनों ही फील्ड ग्लैमर वर्ल्ड में आते हैं. कलाकारों के साथ-साथ टीवी एंकर और रिपोर्टर को भी दुनिया भली भांति पहचानती है. ऐसे में नाम और शोहरत के शौकीन लोगों को यह फील्ड हमेशा से आकर्षित करता है.
अब खबर यह है कि कई भोजपुरी फिल्मों और धारावाहिकों में काम कर चुकीं अभिनेत्री अर्चना प्रजापति ने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रख दिया है और अपने अचूक सवाल सेलिब्रेटियों और राजनेताओं पर दागने के लिए तैयार हैं. 
पत्रकार की भूमिका में हैं अर्चना
जी हां, अर्चना के सवाल कैसे होंगे और वो किन-किन लोगों से सवाल करेंगी इसका खुलासा होने में अभी कुछ महीनों का वक्त लगेगा. दरअसल, मॉडल एक्ट्रेस अर्चना प्रजापति किसी चैनल से नहीं जुड़ी हैं, बल्कि अपनी आने वाली फिल्म 'है तुझे सलाम इंडिया' में एक पत्रकार की भूमिका में हैं. निर्माता अरबाज भट्ट और निर्देशक अविनाश कुमार की इस फिल्म के एसोसिएट डायरेक्टर हैं शादाब सिद्दीकी जबकि अर्चना प्रजापति के साथ मुख्य भूमिका में आर्या बब्बर, मुश्ताक खान, एजाज खान, स्मिता गोंड़कर आदि हैं.
'है तुझे सलाम इंडिया' की डबिंग पूरी
अर्चना ने हाल ही में 'है तुझे सलाम इंडिया' की डबिंग पूरी की है. अर्चना का कहना है कि उनकी भूमिका फिल्म में काफी चैलेंजिंग है और डबिंग के दौरान फिल्म को देखकर महसूस हो गया कि दर्शकों को यह फिल्म अवश्य पसंद आएगी. बहरहाल अर्चना के फैंस को पत्रकार के रूप में उन्हें देखने का इंतजार है. बता दें, अर्चना प्रजापति का नाम भोजपुरी फिल्मों में शुमार है. वैसे अर्चना पहले भी बॉलीवुड की कई फिल्मों और म्यूजिक एल्बम में नजर आ चुकी हैं, लेकिन इस बार उन्हें बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर सेकेंड लीड एक्ट्रेस के रूप में देखना काफी दिलचस्प होगा.
छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर
बता दें, छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर तय करना अर्चना के लिए आसान नहीं रहा. उन्हें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा. तब जाकर उन्हें यह मुकाम हासिल हुई. अर्चना के परिवार वाले नहीं चाहते थे कि वह फिल्मों में काम करे. इस कारण उन्हें काफी समस्या होती थी.
अर्चना बताती हैं कि वह परिवार वालों से छुपकर ऑडिशन देने जाती थीं, लेकिन एक दिन ऐसा आया जब फिल्म जगत से जुड़े लोग अर्चना के पिता जी से मुलाकात कर उन्हें समझाया कि अर्चना एक टैलेंटेड लड़की है और आने वाले समय में फिल्मी दुनिया में वह अच्छा नाम कमा सकती है.
छोटे-छोटे रोल से की करियर की शुरुआत
ये सारी बातों को सुनकर किसी तरह अर्चना के पिता ने हामी भर दी और फिर अर्चना अपने सपनों को सच करने के लिए निकल पड़ीं. उन्होंने अपने करियर के लिए जमकर मेहनत किया और छोटे से रोल से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. छोटे-छोटे रोल करते करते आज अर्चना उस मुकाम को हासिल कर चुकी हैं, जहां वह अपनी पहचान की मोहताज नहीं हैं.

Responsive Advertisement