रिलीज हो गया अक्षरा सिंह का म्यूजिक वीडियो ’जिस पगले को दिल से चाहा’ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 3 जुलाई 2018

रिलीज हो गया अक्षरा सिंह का म्यूजिक वीडियो ’जिस पगले को दिल से चाहा’

Gidhaur.com (मनोरंजन) : भोजपुरी की लोकप्रिय अदाकारा अक्षरा सिंह का बतौर सिंगर म्यूजिक वीडियो ’जिस पगले को दिल से चाहा’ का वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इसका ऑडियो पहले ही रिलीज किया गया था, जिसे श्रोताओं ने बेहद सराहा था और अब दर्शक अक्षरा सिंह के इस म्यूजिक वीडियो को भी खूब पसंद कर रहे हैं। लवली म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज इस गाने को मनोज मतलबी ने लिखा है, जबकि संगीतकार अविनाश झा घुंघरू ने कर्णप्रिय संगीत दिया है। इस म्यूजिक वीडियो ’जिस पगले को दिल से चाहा’  के निर्देशक एस के सिंह हैं। भोजपुरी फिल्मों में भिन्न भिन्न प्रकार के रोल कर चुकी भोजपुरी आइकॉन अक्षरा सिंह को एक गायिका के रूप में सुनना उनके फैन्स के लिए भी एक तोहफा है। अब उनकी मधुर आवाज आवाज में रिलीज हुए कई गाने संगीतप्रेमियों ने खूब पसंद किया है। अक्षरा सिंह के लाजवाब अभिनय के कायल उनके फैंस अब गायिका के रूप में भी बहुत पसंद कर रहे हैं। वे फिल्मों की शूटिंग से समय निकाल कर समय समय पर गाने भी गा रही हैं। गायक व नायक रितेश पांडे और उनकी आवाज़ में गाया हुआ कांवर गीत को मात्र एक ही दिन में 6 लाख से अधिक बार यू ट्यूब पर देखा गया है। अभी हाल में अक्षरा सिंह ने रितेश पांडे के साथ भोजपुरी फिल्म राजा राजकुमार की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा की हैं। उनकी कई फिल्मे रिलीज को तैयार हैं।
अनूप नारायण
03/07/2018, मंगलवार

Responsive Advertisement