हिंदुत्व की रक्षा को अभिजीत ने समर्पित किया अपना जीवन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 3 जुलाई 2018

हिंदुत्व की रक्षा को अभिजीत ने समर्पित किया अपना जीवन

Gidhaur.com:(व्यक्तित्व):- छात्र जीवन से ही राजनीति में आए अभिजीत कुमार शर्मा संप्रति शिवसेना बिहार प्रदेश के उप प्रमुख है।हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर बिहार  में जन आंदोलन चलाते रहते हैं| धर्मांतरण गौ रक्षा जैसे मुद्दों पर प्रखर रहते हैं ,कहते हैं कि मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर करना पर कुछ लोग हैं जो मजहब की आड़ में बहुसंख्यक हिंदुओं को धर्मांतरण के लिए मजबूर करते हैं, समाज में विद्वेष का भाव पैदा करते हैं ऐसे शरारती लोगों को सबक सिखाने के लिए वे सदैव तत्पर रहते हैं| बिहार की राजधानी पटना के सेंट एमजी हाई स्कूल से मैट्रिक तथा बीडी इवनिंग कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने वाले अभिजीत छात्र जीवन से सक्रिय राजनीति और समाज सेवा में पूरी तरह से जुड़े हैं। शिव सेना से जुड़ने के सवाल पर उनका कहना है कि हिंदू धर्म सनातन धर्म है| त्याग सबसे बड़ी चीज होती है! वैदिक काल से हिंदू धर्म ज्ञान और विज्ञान तथा 84 करोड़ हिंदू देवी देवताओं के आस्था से विज्ञान को जोड़ा है |मौजूदा समय में हिंदू धर्म की रक्षा तथा धार्मिक आस्था को अक्षम रखना है| उन का मूल उद्देश्य शिवसेना को बिहार के प्रत्येक विधानसभा में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में भी  अग्रसर हैं| आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरे दमखम से बिहार के सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी लोकसभा चुनाव में भी पार्टी अपना जनाधार बनाने में लगी हुई है।


अनूप नारायण 
पटना
03.07.2018

Responsive Advertisement