अश्लीलता विरोधी भोजपुरी फिल्म प्रेम प्यार में को बिहार में मिली शानदार ओपनिंग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 2 जुलाई 2018

अश्लीलता विरोधी भोजपुरी फिल्म प्रेम प्यार में को बिहार में मिली शानदार ओपनिंग

Gidhaur.com (मनोरंजन) : एनसीएस फिल्म्स के बैनर तले निर्माता रासबिहारी गिरी प्रस्तुतकर्ता कृष्ण मोहन सिंह ने निर्देशक पप्पू भारती के नेतृत्व में दहेज उन्मूलन धार्मिक एकता की मिसाल पर आधारित भोजपुरी फिल्म प्रेम प्यार में का निर्माण किया है यह फिल्म 29 जून  में बिहार के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है फिल्म के निर्माता रासबिहारी गिरी ने बताया कि वह वर्षों से सोशल मीडिया के माध्यम से भोजपुरी फिल्मों में व्याप्त गंदगी के  खिलाफ अभियान चला रहे हैं और भोजपुरी के वर्तमान फिल्मकारों को आईना दिखाने के लिए उन्होंने इस फिल्म का निर्माण किया है फिल्म में भोजपुरी फिल्मों के महानायक कुणाल सिंह के साथ ही साथ सूर्या रवि कृष्ण मोहन सिंह नायक हेमंत भारतीय नायिका कोलकाता की प्रसिद्ध मॉडल और अभिनेत्री बॉबी प्रवीण छपरा के कलाकार कुणाल विजय राय प्रेम सिंह घनश्याम मिश्रा अनुराधा जोशी जो बांग्ला फिल्मों में एक बड़ा नाम है सुल्ताना हाशमी सिवान के रंगमंच से जुड़ी हैं शैलेश त्यागी जैसे चेहरे नजर आने वाले  हैं फिल्म के कार्यकारी निर्माता निर्माता हैं रंग बिहारी गिरी सोनाली जोशी एवं शुभम अमर कथा और गीत रासबिहारी का है संगीत दिया है नागेंद्र  संवाद पप्पू अरविंद का है जबकि नृत्य राजेश गिरी और राजेश का छायांकन प्रवाल दत्ता का है जबकि फिल्म के प्रचार की कमान संभाल रखी है अरनव मीडिया ने फिल्म के निर्माता कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग बिहार के छपरा जिला के बनियापुर भगवानपुर रजौली हाफिजपुर कॉलेज में की गई है बिहार के स्थानीय कलाकारों को इस फिल्म में मौका दिया गया है फिल्म पूरी तरह से दहेज प्रथा के उन्मूलन पर आधारित है साथ ही साथ फिल्म में भोजपुरी भाषा की सभ्यता संस्कृति और संस्कार को पूरी ईमानदारी के साथ दिखाया गया भोजपुरिया क्षेत्रों में होने वाले विवाह संस्कार को भी बिना किसी का अच्छा पर नमक मिर्च लगाए  परोसा गया है साफ-सुथरे संगीत गीत से सजी इस फिल्म में मोहम्मद अजीज आलोक कुमार कुमार सुरजीत प्रतिभा सिंह मोना गांगुली ने अपने मधुर स्वर में गीतों को सजाया है पूरी फिल्म में एक नाच का गाना है जिसे चर्चित अदाकारा आदित्य मुखर्जी पर फिल्माया गया है इस फिल्म में हिंदू मुस्लिम एकता जैसे विषयों को भी उकेरा गया है। फिल्म के साफ सुथरे कथनाक और कर्न प्रिय गीत संगीत को बिहार के दर्शकों ने सराहा है तकनीकी कारणों से यह फिल्म कटिहार रीजन समस्तीपुर बेगूसराय में रिलीज हो पाई है लेकिन पहले दिन इस फिल्म को शानदार ओपनिंग मिली है।

अनूप नारायण
02/07/2018, सोमवार

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment