इंजीनियर को अगवा कर करा दी शादी, लड़की ने लगाया दहेज़ मांगने का आरोप - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 16 जुलाई 2018

इंजीनियर को अगवा कर करा दी शादी, लड़की ने लगाया दहेज़ मांगने का आरोप

समस्तीपुर/पटना (अनूप नारायण) : बिहार में युवाओं को किडनैप कर 'पकड़वा विवाह' कराने का चलन बढ़ता ही जा रहा है. अधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, साल 2017 में 3400 से ज्यादा युवाओं को किडनैप कर उन्हें शादी के लिए फोर्स किया गया.

ताजा मामला है समस्तीपुर रेल मंडल में कार्यरत एक इंजीनियर को अगवा करने के बाद उसकी शादी करा दी गयी. रेलवे में कार्यरत इंजीनियर का उस वक्त अपहरण किया गया जब वो जंदाहा थाना के सलहा पहुंचे थे. अगवा किये जाने के बाद उन्हें राघोपुर दियारा ले जाया गया. जहां उनकी एक युवती से शादी करा दी गयी. जानकारी के मुताबिक इंजीनियर की मां के बयान पर अपहरण किये जाने का मामला दर्ज किया गया है. जिसके बाद पुलिस ने जुड़ावनपुर थाना के राघोपुर पश्चिमी इलाके से इंजीनियर को उसकी दुल्हन के साथ बरामद कर लिया गया. वहीं इंजीनियर के अनुसार वो साप्ताहिक छुट्टी के दौरान अपने नानी के घर जंदाहा जा रहे थे तभी उन्हें अगवा कर लिया गया और बोलेरो से अनजान रास्ते की तरफ ले गये. इसके बाद उसे मारपीट कर उसकी शादी करा दी गयी. इधर, लड़की ने शादी के नाम पर दहेज मांगने का आरोप लगाया है.
लड़की के मुताबिक वो पटना में रहती है और लड़के से उसकी एक साल से पहचान है. लड़के ने शादी के नाम पर पैसे की मांग की और उसे दरकिनार करना शुरू किया. इस मामले में लड़की के बयान से नया मोड़ आ गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

Responsive Advertisement