मनोज तिवारी व रवि किशन के बाद अब कल्पना ने थामा भाजपा का दामन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 13 जुलाई 2018

मनोज तिवारी व रवि किशन के बाद अब कल्पना ने थामा भाजपा का दामन

[पटना]   ~अनूप नारायण
भोजपुरी गीत संगीत को दुनिया के कोने कोने तक पहुचाने में अहम भूमिका  निभाने वाली भोजपुरी और असमी की प्रख्यात गायिका कल्पना पटवारी ने भाजपा की सदस्यता ले ली है । पटना में आयोजित भाजपा के एक समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह , राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव , रवि शंकर प्रसाद ,  बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी आदि नेताओं की मौजूदगी में भाजपा जॉइन किया । 
राजनीतिक मंचो से हमेशा दूर रही कल्पना पटवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्रिया कलापो ने उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया । उनकी सोच देश को दुनिया मे सबसे आगे ले जाने की है । उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता होने के नाते वह अपनी कला से भाजपा के हित मे काम करूंगी । आपको बता दें कि भोजपुरी फ़िल्म जगत से मनोज तिवारी और रवि किशन दो बड़े दिग्गज पहले से ही भाजपा के सदस्य हैं । मनोज तिवारी तो दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष जैसे बड़े पद को सुशोभित कर रहे हैं ।
बता दें कि कल्पना पटवारी एक लोक गायिका हैं। जो कि मूल रूप से आसाम के बारपेटा की रहने वाली हैं। कल्पना भोजपुरी के अलावा कई भाषाओं में गाना गाती हैं। हालांकि भोजपुरी भाषा प्रमुख माना जाता है।

अब तक उन्होंने 30 भाषाओं में गाना गाया है। इसके अलावा कल्पना कई रियलटी शो में जज का भी काम कर चुकी हैं।

Responsive Advertisement