बांका : बीडीओ एवं थानाध्यक्ष का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 1 जुलाई 2018

बांका : बीडीओ एवं थानाध्यक्ष का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

[Gidhaur.com | बांका ] :-  सरकारी सेवा में ट्रांसफर और पोस्टिंग एक अंतराल के बाद नियति है। कोई भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि इसे नकार नहीं सकते। किंतु वैसे अधिकारी का जाना आमलोगों को खलता है, जो अपने कर्तव्यों के बल पर जनता के दिलों में जगह बना लेते हैं। ये बातें प्रमुख प्रतिनिधि सह किसान जागरण मंच के प्रवक्ता परवेज अख्तर ने कही। वे प्रखंड परिवार द्वारा सभा भवन में आयोजित स्थानांतरित बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता एवं थानाध्यक्ष शोएब आलम के विदाई समारोह तथा नये बीडीओ अभिनव भारती, एवं नये थानाध्यक्ष राजेश कुमार के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत कस्तूरबा गांधी की छात्रा ने स्वागत ज्ञान में आपके 'हम फूल बिछाएंगे' गा कर की। सभी मुखिया,पंसस,और समाजसेवी,बीपीआरओ नीलेश कुमार,बीएओ विनोद कुमार भारती, बीइओ कुमार पंकज,लोहिया स्वच्छ भारत के प्रखंड समन्वयक विभूति भूषण,व अन्य ने बीडीओ व थानाध्यक्ष का माल्यार्पण कर एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
आमलोगों से सीधा संवाद ने बीडीओ को बनाया लोकप्रिय
उपप्रमुख सह राजद प्रखंड अध्यक्ष बलजीत सिंह ने कहा कि बीडीओ न सिर्फ एक कुशल पदाधिकारी हैं, वरन आम लोगों से सीधा संवाद इनकी कार्यकुशलता की विशिष्टता है। वहीं पूर्व जिप सदस्य अब्दुल जब्बार के अनुसार डेमोक्रेसी में ब्यूरोक्रेट को लोकप्रियता हासिल करने के कम मौके होते हैं।उन्होंने कहा कि मैंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी एक साथ विदाई सह सम्मान समारोह होते हुए नही देखा है। बीडीओ गुरुदेव का गांव, गरीब और किसानों-नौजवानों की पीड़ा को समझना और उसे दूर करने का प्रयास ही उसे लोकप्रिय बना दिया। पंसस गौतम सिंह के अनुसार, बिहार की वर्तमान हालात में अच्छे पदाधिकारी की जरूरत हर कहीं है। वहीं मुखिया रजनीश कुमार ने प्रखंड मुखिया संघ की ओर से स्थानांतरित बीडीओ,थानाध्यक्ष को उपहार देकर सम्मानित किया। वहीं प्रखंड के पूर्व मुखिया सह राजद नेता पप्पू यादव ने बिदाई समारेाह  यह कहा कि पिछले 3 साल में थानाध्यक्ष द्वारा क्षेत्र में शांति एवं विश्वास जो कायम किया गया था नये थानाध्यक्ष से यही उम्मीद है।बीडीओ के बारे में कहते हुए भावुक हो गये।
कार्यक्रम को मुखिया उमेश प्रसाद सिंह,रजनीश कुमार,मनोज कुमार यादव,शिवनारायण कापरी,मुखिया प्रतिनिधि मझहर इमाम,आलमगीर,अब्दुल जब्बार,प्रदीप कुमार,पंसस गौतम सिंह,पूर्व मुखिया उमेश रजक, मो हाशिम,समाजसेवी गिरीश पासवान,अजित कुमार गुप्ता,मो रुस्तम,जदयू जिला महासचिव जैनेन्द्र कुमार सिंह आदि ने भी संबोधित किया। संचालन बीआरपी राज कुमार प्रसून ने किया। 

विदाई समारोह के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ ने सभा को किया संबोधित

बीडीओ ने कहा-सुविधा से वंचित क्षेत्र में काम करने की  अपार संभावनाएं रहती हैं.
बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि धोरैया आते समय भी लोगों को रुलाती है और जाते समय भी। पदस्थापन के समय लोगों को लगता है कि सुविधा विहीन सीमांत क्षेत्र में भेज दिया गया है। मगर सुविधा से वंचित ऐसे क्षेत्र में काम करने की अपार संभावनाएं होती हैं।
पूर्व थानाध्यक्ष शोएब आलम ने सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि नव पदस्थापित थानाध्यक्ष राजेश कुमार भी लोगों को साथ लेकर चलेंगे और लोग अपनी समस्या का उनसे मिलकर हल करेंगे।
(रूपेश कुमार राजा)
बांका  |  30/06/2018, शनिवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad