अलीगंज : मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण पर गये छात्र-छात्रांए, करेंगे इतिहास का अध्ययन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 7 जुलाई 2018

अलीगंज : मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण पर गये छात्र-छात्रांए, करेंगे इतिहास का अध्ययन

[अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह] की रिपोर्ट :-

शनिवार को प्रखंड के पुरसंडा पंचायत के उक्रमित मध्य विद्यालय महमदपुर के 40 छात्र-छात्रांए  मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण पर बाबा की नगरी देवघर (झारखंड) के लिए रवाना हुए। परिभ्रमण बस को विद्यालय प्रधान सरिता कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय प्रधान ने बताया कि सरकार की यह योजना छात्र-छात्राओं के लिए काफी लाभदायक है। बच्चे ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन कर इतिहास की जानकारियों हासिल करने में सहुलियत मिलती है। उन्होंने  बताया कि वर्ग सात एवं आठ के 40 छात्रों को टुर पर ले जाया गया है। बच्चे देवघर, बाबा नगरी, भोलेनाथ एवं नंदनी पहाड़ आदि ऐतिहासिक स्थल का भ्रमन करेंगे। उन्होंने बताया कि बच्चे पूर्व में भी बोध गया,राजगीर,पावापुरी, ककोलत जैसे ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर चुके हैं।
मौके पर समाजसेवी दासो यादव, वार्ड सदस्य लाटो शर्मा, विद्यालय शिक्षक प्रमोद कुमार,शिक्षिका सुनीता कुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व छात्र-छात्रांए मौजूद थे।

Responsive Advertisement