गिद्धौर : मौरा में कृषि चौपाल का हुआ आयोजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 13 जून 2018

गिद्धौर : मौरा में कृषि चौपाल का हुआ आयोजन

[gidhaur.com | मौरा(गिद्धौर)] :- बुधवार को मध्य विद्यालय मौरा के प्रांगण में कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल की शुरूआत पंचायत के मुखिया कांता प्रसाद सिंह एवं पंचायत के सरपंच श्री अवधेश सिंह एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी विशुनदेव प्रसाद यादव ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित करके की। इस चौपाल में प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किसानों को मिट्टी जांच करके खेती करने के तौर तरीके बताए गए। इसके बाद फिर किसानों के बीच में कृषि यंत्रिकरण,बीज वितरण व्यवस्था श्री विधि से खेती करने के बारे में बताया गया। इस दौरान किसानों को मशरूम की खेती के बारे में भी जानकारी के साथ साथ बकरी पालन, गाय पालन और इसके मलमूत्र के कई फायदे की भी जानकारी किसानों को दी गई।
मौके पर किसान सलाहकार अरविंद सिंह, कृषि समन्वयक कर्मराज, ग्रामीण अशोक सिंह, विभाकर सिंह, संजय सिंह, मुसन सिंह, सचित रावत, सुनिल झा, समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
(संजीवन कुमार सिंह)
मौरा |  13-06-2018,wed
www.gidhaur.com

Post Top Ad -