जमुई : दानापुर रेल मंडल के यात्री उपयोगकर्ता सलाहकार समिति सदस्य बने बिकास सिंह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 13 June 2018

जमुई : दानापुर रेल मंडल के यात्री उपयोगकर्ता सलाहकार समिति सदस्य बने बिकास सिंह

[gidhaur.com | जमुई] :- जमुई भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला पार्षद बिकास प्रसाद सिंह को दानापुर रेल मंडल यात्री उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य बनाये जाने पर पूरे जिले   के विभिन्न प्रखंडों से बधाई मिल रही है। इसी क्रम में आज खैरा प्रखंड के चुआं पंचायत अंतर्गत केवाल फ़रियत्ता गांव में ग्रामीणों द्वारा अभिनंदन समारोह कार्यक्रम रखकर श्री सिंह को दानापुर रेल मंडल के सलाहकार समिति के सदस्य बनाए जाने पर जोरदार स्वागत किया।
   फ़रियत्ता अल्पसंख्यक मुहल्ले में श्री सिंह का अभिनंदन करते हुए किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री रंजीत सिंह ने कहा कि श्री सिंह आज जो मंजिल पाएं है इसमे इनकी 22 वर्षो की लगन और मेहनत का फल है ,ऐसे युवा जो मेरे पड़ोसी है इनपर गर्व महसूस करते हुए और समाज सेवा में शिखर को प्राप्त करने की कामना करते है। झुंडों मुखिया श्री मकेश्वर सिंह ने कहा कि आज जो पद हमारे रहनुमा बिकास जी को मिला है वो इनकी जनता के प्रति पूरी ईमानदारी से लगे रहने का परिणाम है।
   स्वागत कार्यक्रम में इनके अलावे उदय ना.सिंह, नरेन्द्र सिंह, महामंत्री बालमुकुंद सिंह, माहेश्वरी मंडल अध्यक्ष नुनेश्वर साह, किसान मोर्चा अध्यक्ष माहेश्वरी नरेश गुप्ता जी, किसान मोर्चा अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह,रोहित सिंह, पंचानंद पाण्डेय, मो. किताबुल अंसारी,मो सलामत अंसारी,मो मकसूद , सोनो मंडल उपाध्यक्ष मनोज पाण्डेय, अजय मंडल,वार्ड सदस्य सुधीर सिंह, व अन्य ने इस अभिनंदन समारोह शामिल होकर भाजपा नेता बिकास प्र. सिंह के कार्यशैली की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए अपने विचारों को रखा।
(अभिषेक कुमार झा)
न्यूज डेस्क | 13/06/2018, बुधवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad