अलीगंज : वार्ड सदस्यों को दी गई CM के 7 निश्चय योजनाओं की जानकारियाँ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 12 जून 2018

अलीगंज : वार्ड सदस्यों को दी गई CM के 7 निश्चय योजनाओं की जानकारियाँ

[gidhaur.com |  अलीगंज(जमुई)] :- मंगलवार को  प्रखंड के किसान भवन में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनाओं के बारे में वार्ड सदस्यों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जफर इमाम ने वार्ड सदस्यों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के बारे में वार्ड सदस्यों का चयन कर सात समिति सदस्य कमिटी गठित करने के बाद वार्ड क्रियानवयन प्रबंधन समिति के माध्यम से मुख्यमंत्री गली नली एव पक्की योजनाओं का चयन कर विकास को अमलीजामा पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि वार्ड को पहले ओडीएफ करने में आप सभी सहयोग प्रदान करें ताकि वार्ड में विकास योजना की रफ्तार से काम हो सके। उन्होंने वार्ड सदस्यों को पीसीसी,ईट सोलिंग एवं पक्की नली ,गली का निर्माण योजनाओं को चयन करने संबंधी विस्तृत जानकारियाँ दी गई। बीडीओ ने वार्ड सदस्यों से अपने वार्ड में छोटी-छोटी योजनाओं को चयन करें और 12 मासी सड़क निर्माण करने के बारे में भी जानकारियाँ दी गई।
मौके पर मुखिया देवनंदन यादव, वार्ड सदस्य उमेश यादव,गणेश पासवान,मो हैदर,रीता देवी,गीता देवी,सविता देवी,उर्मिला देवी सहित बडी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि व वार्ड सदस्य उपस्थित थे।

(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 12/06/2018, मंगलवार
www.gidhaur.com

Responsive Advertisement