प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने आनंद, शिक्षकों ने दी बधाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 14 जून 2018

प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने आनंद, शिक्षकों ने दी बधाई

[gidhaur.com | News Desk] :- गुरूवार को बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ,गिद्धौर (जमुई)इकाई के प्रखंड उपाध्यक्ष राजीव वर्णवाल की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक बुलाई गई। इस बैठक में सभी शिक्षकों ने एक स्वर में फिर से संघ का निबंधन करवा कर संघ का मान सम्मान बचाने के लिए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह का आभार प्रकट किया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आनंद कौशल सिंह के निर्वाचित होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए इन्हें बधाई दी गई। इस दौरान प्रखंड उपाध्यक्ष श्री राजीव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आनंद कौशल जी को काँटे का ताज मिला है जिसका निर्वहन करना उनके लिए कठिन होगा लेकिन उनके कुशल नेतृत्व और जुझारू प्रवित्ति को देखते हुए हम शिक्षकों को आशा है कि हमलोग आगामी 12 जुलाई को अपने हक़ को पाने में सफल होंगे।
गुरूवार को हुई इस बैठक में प्रखंड उपाध्यक्ष राजीव वर्णवाल, सचिव मंटू मंडल, ब्रजेश सिंह,  पंकज सिंह,  वंदना कुमारी, कैलाशपति यादव, रंजीत यादव, उमाशंकर प्रसाद, कुमार परवेज,प्रदीप रजक, खुशबू कुमारी, प्रेमनाथ केशरी, राहुल कुमार, कंचन कुमारी, धर्मेंद्र शर्मा, सुजाता कुमारी,पप्पू मालवीय,सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाओं ने  ने संघ के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए अपनी-अपनी बात रखी।
(अभिषेक कुमार झा)
गिद्धौर | 14/06/2018, गुरूवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -