हैदर पंडित की मुहूर्त शॉट पर बोले रवि किशन - सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 28 जून 2018

हैदर पंडित की मुहूर्त शॉट पर बोले रवि किशन - सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है

Gidhaur.com (लखनऊ) : रवि किशन प्रोडक्शन की मल्टी स्टॉरर एक्शन मूवी “हैदर पंडित” का निर्देशन रफीक सिद्दीकी कर रहे हैं। रफीक सिद्दीकी की ही लिखी इस प्रेरक फिल्म में मेगा स्टार रवि किशन नायक - हैदर पंडित की भूमिका में नजर आएंगे। खुशनुमा सिद्दीकी और प्रीति शुक्ला इस फिल्म की निर्माता हैं। यह फिल्म लोगों को संदेश देगी कि सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है।

“हैदर पंडित” फिल्म का मुहूर्त शॉट बुधवार को चन्द्रावल बिजनौर में शूट किया गया। इसके साथ ही सीआरपी कैंप दरगाह शरीफ मलिक कमरुद्दीन शहदी मलिक बुरहानुद्दीन शहीद व दीगर गंज शहीदा के दरगाह पर भी शूटिंग की गई। मुहूर्त शॉट में घोड़े से दरगाह आए रवि किशन अपने चिरपरिचत रौबीले अंदाज में नजर आए। उन्होंने दरगाह में आतंकवादियों का अंत करने के लिए दुआ की। इस फिल्म के फाइट सीन निशांत खान डिजाइन कर रहे हैं।
फिल्म के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर इकबाल जाफरी हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में सूफियाना संगीत रहेगा वहीं देशभक्ति और रोमांस के गीत भी सुनने को मिलेंगे। भजन और कव्वाली भी फिल्म संगीत का अहम हिस्सा होंगे। लाइन प्रोड्यूसर जफर खान ने बताया कि इसकी शूटिंग लखनऊ के आसपास के अलावा यहां की शान कहे जाने वाले इमामबाड़े के पास भी की जाएगी।    
इस फिल्म में बॉलीवुड के कई लोकप्रिय कलाकार भी दिखेंगे। इसमें दिखाया जाएगा कि किस तरह एक भोलाभाला मुस्लिक युवक व्यवस्था का शिकार होता है और बाद में वह आतंकवादियों का अंत करता है। यह फिल्म ईद पर सिनेमाघरों पर धमाका करेगी।

अनूप नारायण
28/06/2018, गुरुवार

Responsive Advertisement