अलीगंज : बनचलबा पोखर जोह रहा है, किसी विकास पुरूष की बाट - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 28 जून 2018

अलीगंज : बनचलबा पोखर जोह रहा है, किसी विकास पुरूष की बाट


Gidhaur.com:(अलीगंज):- प्रखंड का सबसे बड़ा पोखर नवादा- सिकंदरा मुख्य मार्ग स्थित इस्लामनगर गांव में बनचलबा पोखर अस्तित्व विहीन होता जा रहा है। यह लगभग दस-बीघा में फैला है,लेकिन खुदाई नही होने से अब यह भराता ही जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि दो बार इसकी खुदाई की गयी,लेकिन सिर्फ कागजी काम पुरा होकर रह गया।आसपास के ग्रामीण इसी तालाब से अपने खेतों की पटवन किया करते थे,लेकिन धीरे-धीरे यह सीमटता चला गया। अगर इसे विकसित किया जाता तो मुख्य मार्ग स्थित तालाब एक पर्यटक स्थल के रूप में दिखता,लेकिन दुर्भाग्य से इस ऐतिहासिक तालाब पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी नजर नही है। प्रखंडभर में सबसे बड़ा तालाब होने का गौरव प्राप्त यह तालाब अपने किसी उद्धारक की बाट जोह रहा है।मुख्य मार्ग स्थित होने से यह तालाब पर्यटकों के लिए एक अच्छा पर्यटन केंद्र सिद्ध हो सकता है। इसी मार्ग मेंं यहां से लगभग दस किलोमीटर मीटर दूर सिकंदरा प्रखंड में भगवान महावीर की जन्मस्थली लछुआड अवलस्थित है।यहां विदेशी सैलानियो व पर्यटकों का आवागमन इसी रास्ते से होता है। समाजसेवी शशिशेखर सिंह मुन्ना,एच एम नागेशवर प्रसाद ने बताया कि इसे बेहतर तरीके खुदाई कर पेड़ पौधे से सुसज्जित कर नौका विहार बनाया जा सकता है।


चंद्रशेखर सिंह
अलीगंज
28.06.2018

Responsive Advertisement