अलीगंज : जन संपर्क अभियान चलाकर दी गई केन्द्र सरकार के योजनाओं की जानकारियाँ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 12 जून 2018

अलीगंज : जन संपर्क अभियान चलाकर दी गई केन्द्र सरकार के योजनाओं की जानकारियाँ

[gidhaur.com | अलीगंज(जमुई)] :- भाजपा किसान मोर्चा द्वारा सिकंदरा विधानसभा संयोजक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में अलीगंज प्रखंड के इस्लामनगर गांव के महादलित टोला में मंगलवार को मतदान केन्द्र संख्या- 83 में महा जन संपर्क अभियान के तहत केन्द्र सरकार के द्वारा संचालित किसान,गरीब मजदूर हित के लिए चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारियाँ दी गई। महाजन संपर्क अभियान के दौरान आमजन की समस्याओं से भी रबरू हुए और उनकी समस्या को केन्द्र सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।अभियान कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह,दिलीप सिंह,नागेशवर यादव,रणवीर सिंह,सीताराम केवट अमित कुमार साव,रमाशंकर यादव,जागी माझी,भगवा देवी,पुनकी देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरूष उपस्थित थे।

(चन्द्रशेखर सिंह)
अलीगंज | 12/06/2018, मंगलवार
www.gidhaur.com

Post Top Ad -